21 अप्रैल 2025, सोमवार का राशिफल

April 20, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी, जिसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी माता जी की सेहत में भी कोई यदि गिरावट महसूस हो, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दिनचर्या बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने कामों मे आगे बढ़ेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए कोई डील फाइनल कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप ईर्ष्यालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसे मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच कोई बहस हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरी करेंगे। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही समस्या बन सकती है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई चीजों को शामिल करेंगे। आपका किसी संपत्ति को लेकर यदि वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने भाई व बहनों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपके इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सलाह दे सकता है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई हड्डियों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएंगे, तभी आप अपने भविष्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन आदि से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा। आप किसी परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में ले, तो अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों अपनी आगे की जिंदगी के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में भी आपकी कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बहकावे में ना आए। यदि कुछ पारिवारिक समस्याएं यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके बिजनेस की कोई नई डील फाइनल होगी। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे और वह आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अच्छा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने से काफी खुश रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकर की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.