21 अप्रैल 2024, रविवार का राशिफल
April 21, 2024

Mesha (Aries)
अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। शत्रु आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। आपको क्रोध करने से बचना चाहिये।
Vrishabha (Taurus)
रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। सन्तान को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Karka (Cancer)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है।
Simha (Leo)
आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। गुरु तुल्य लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये।
Kanya (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा।
Tula (Libra)
आज अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिये। सोचे हुये कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें।
Vrishchika (Scorpio)
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं का निवारण हो सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आप आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
Makara (Capricorn)
गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन भरा समय व्यतीत करेंगे। मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें।
Kumbha (Aquarius)
व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। ऑनलाइन लेन-देन आपको सावधानी पूर्वक करना चाहिये। वैवाहिक जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे।
Meena (Pisces)
व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











