

Mesha (Aries)
आज दिन की शुरुआत काफी कमजोर रहेगी। व्यापार में आप जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। आपको फिट रहने के लिये पर्याप्त व्यायाम और आराम करना चाहिये।
Vrishabha (Taurus)
आज आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिये। विवाह तय करने को लेकर तुरन्त निर्णय लेने से बचें। निजी रिश्तों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। सन्तान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।
Mithuna (Gemini)
अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। अपनी कार्य योजना में सुधार लाने का प्रयास करें। मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है। घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिये बाजार जा सकते हैं।
Karka (Cancer)
सरकारी जॉब कर रहे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में काफी रौनक और उत्साह का वातावरण रहेगा। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। मेडिकल छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। शारीरिक समस्याओं को हल्के में न लें।
Simha (Leo)
मित्रों के साथ आपको धन लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। परिजनों के साथ आप मूवी देखने के लिये जा सकते हैं।
Kanya (Virgo)
आज आप प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। रिटेल से सम्बन्धित व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फँस सकते हैं।
Tula (Libra)
घर का वातावरण थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सर्दी-खाँसी के कारण गले में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति भाव शुद्ध रखें।
Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। बिजनेस में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।
Dhanu (Sagittarius)
व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। राजनीतिक सम्पर्क का लाभ उठायेंगे। व्यवसाय में पार्टनर्स के साथ विवाद शान्त होगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं। पुराने मतभेदों को लेकर समझौता हो सकता है।
Makara (Capricorn)
आपकी प्रभावशाली वाणी की लोग काफी प्रशन्सा करेंगे। पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा। स्त्रियों को शरीर में थकावट और सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। अपने काम के प्रति काफी गम्भीर रहेंगे। छिपे हुये प्रेम सम्बन्ध व्यक्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।
Kumbha (Aquarius)
नौकरीपेशा लोग आज बॉस से कुछ नाखुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सामन्जस्य में कुछ कमी हो सकती है। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन काफी सामान्य रहने वाला है। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पाचन प्रभावित हो सकता है।
Meena (Pisces)
आज आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। आवश्यक दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। अटके हुये कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। कारोबार में आपको अचानक से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। बच्चों की जिद पूरी करनी पड़ेगी।
