20 नवंबर 2024, बुधवार का राशिफल

November 19, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो उनके साथी से बेवजह की नोंक-झोंक हो सकती है जो आपको परेशानी देगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। राजनीतिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप काम को लेकर ज्यादा परेशान ना रहें। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप सफलता की सीढ़ी चढे़ंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, उनको कोई स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, जो युवा करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। कोई सरकारी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपका कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा। आपको नौकरी मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी संतान की गतिविधियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि रहकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है और आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपके अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आपको किसी कर्मचारी की कोई बात बुरी लगेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। आपके कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी दूसरे पर कामों को लेकर डिपेंड ना रहें। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों को आप घर में रहकर ही सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका स्वभाव में कुछ चिडापन बना रहेगा। आपकी शान शौकत में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही है, तो आप उसे अपने ऊपर हावी होने न दें

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और आपको किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि किसी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाह रहे हैं, तो उसमें उसके कागजातों पर पूरा ध्यान दें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.