20 जुलाई 2025, रविवार का राशिफल

July 19, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आपको धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी खत्म हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे बीच विचार करने आ सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करे, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है। आप किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। खर्च अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में भी नुकसान होने से समस्या बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं बाहर जाकर घूमने फिरने की भी सोच सकते हैं, लेकिन भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा,  जिससे आपके मन में टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि अटका हुआ धन था, तो उसके मिलने की संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे से आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी दूसरे पर ज्यादा डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ मामलों में चुप लगाना होगा। आप छोटे बच्चों को कहीं घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने बिजनेस में और कुछ नई योजनाओं को लाने पर सोच विचार कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विदेशो से व्यापार कर रहे  लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते रहे बना रहे हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप कुछ मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ भी काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी की फरमाइश पर उनके लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं।  आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू करने की सोच सकते हैं। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर काम करने होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अफसर हाथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी परिजन से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी अपने भाई व बहनों से एकजुटता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है आपके शत्रु भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में कोई गड़बड़ी न करें। आज आपके बॉस का व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के मिलने की संभावना है। आप आज चांद धर्म के कामों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह समय बढ़िया रहने वाला है। लेकिन बाहर जाकर पढ़ाई करने का आपको अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी शुभ सुविधाएं बढेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी बेहतर रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्य कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.