20 अप्रैल 2024, शनिवार का राशिफल
April 20, 2024

Mesha (Aries)
घर की आन्तरिक साज-सज्जा में सुधार करने की योजना बनायेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है।
Vrishabha (Taurus)
अपना काम निकलवाने के लिये आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन वगैरह के कारण कोई काम अटक सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण आपको पाचन की समस्या होगी।
Mithuna (Gemini)
व्यापारिक अनुबन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। पुराना अनुभव आज आपके काफी काम आयेगा। रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है।
Karka (Cancer)
आपको सामाजिक कार्यों से यश मिल सकता है। सरकारी कारणों से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। सन्तान के कार्यों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेगा और आपकी आय भी बढ़ा सकता है। आपकी सेहत में सुधार होगा।
Simha (Leo)
आपको उत्तम कार्यों के लिये पुरस्कार भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आज लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है।
Kanya (Virgo)
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित व अनुशासित रखें। अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अपने उत्तरदायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अधिकारियों से ज्यादा बहसबाजी न करें। महँगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है।
Tula (Libra)
सम्पत्ति के क्रय-विक्रय की बड़ी डील से धन लाभ होगा। जीवनसाथी आपसे उपहार की अपेक्षा रख सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।
Dhanu (Sagittarius)
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। कानूनी पचड़ों में फँस सकते हैं। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
Makara (Capricorn)
आज आपके मन में तनाव रहेगा। मौसमी बीमारियाँ घेर सकती है। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निराशा महसूस हो सकती है। रूढ़िवादी विचारों से स्वयं को दूर रखें। क्रोध करने से आपको बचना चाहिये।
Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय देंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा सामन्जस्य रहेगा। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। घर का माहौल काफी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं।
Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन जबरदस्त रहेगा। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











