Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

2 जुलाई 2024, मंगलवार का राशिफल

July 2, 2024

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको सहकर्मियों से प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा।

Vrishabha (Taurus)
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किन्तु परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो जायेंगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

Karka (Cancer)
आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

Simha (Leo)
आप दूसरों का उपकार करने की सोचेंगे। लेकिन लोग आपका आभार व्यक्त नहीं करेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।

Kanya (Virgo)
अपने हित शत्रुओं से सावधान रहें। चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

Tula (Libra)
आपका नये कार्यों में मन लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा।

Vrishchika (Scorpio)
अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

Dhanu (Sagittarius)
मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में आपका समय बर्बाद न करें। नयी योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी।

Makara (Capricorn)
आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं।

Kumbha (Aquarius)
किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।

Meena (Pisces)
यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान न दें। शाम के समय आप काफी हल्का महसूस करेंगे।

HomeForecast🛒CartSupport