2 मई 2024, गुरुवार का राशिफल
May 2, 2024

Mesha (Aries)
कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
Vrishabha (Taurus)
युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द ले पायेंगे। कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। अपने लाभ के लिये स्वार्थी बनना ठीक नहीं है। आज लोगों के प्रति अपना व्यवहार न बिगाड़ें। पिता की आज्ञा से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।
Mithuna (Gemini)
घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये।
Karka (Cancer)
आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
Simha (Leo)
आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे।
Kanya (Virgo)
व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी।
Tula (Libra)
शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा। आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
Vrishchika (Scorpio)
आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा। परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
Dhanu (Sagittarius)
व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है। बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। रुके हुये बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा करना उत्तम होगा। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।
Makara (Capricorn)
आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अङ्ग बनायें। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।
Meena (Pisces)
दिन का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











