2 जून 2024, रविवार का राशिफल

June 2, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
धन को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऋण लेने के कारण आपको परेशानी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव होने की आशंका है। भाषा की मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। लोग आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु आपको काफी लम्बा नुकसान पहुँचा सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
परिस्थितियों को लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। बच्चों को लेकर कोई समस्या दूर होगी।

Mithuna (Gemini)
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का निवारण होगा। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी। परिजन आपसे किसी गम्भीर मामले पर चर्चा कर सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मन में किसी बात को लेकर असुरक्षा हो सकती है।

Karka (Cancer)
पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्राचीन विद्याओं को सीखने की रुचि मन में हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे काफी खुश रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धूप में निकलने से बचें।

Simha (Leo)
आज कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों के कारण परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में डाटा अथवा सूचनाओं में त्रुटियाँ हो सकती है। अपने कम्प्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। इससे एक तो आपके काम रुकेंगे दूसरा आपकी विश्वसनीयता में भारी कमी आ सकती है।

Kanya (Virgo)
आज आपसे लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। नये कार्यों की शुरुआत की योजना बना सकते हैं।

Tula (Libra)
आप जॉब को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा। स्थान परिवर्तन को लेकर परिवार में चर्चा करेंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना आवश्यक है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको काफी मदद मिल सकती है।

Vrishchika (Scorpio)
आज आप थोड़े उदास हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको काफी सुधार करने की आवश्यकता है। व्यापारी अपने ग्राहकों को लेकर थोड़े कठोर हो सकते हैं। स्वार्थी भाव रखने के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक मामलों को तूल न दें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

Dhanu (Sagittarius)
विरोधी आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं। इसके लिये आज आपको चौकन्ना और धैर्यवान रहना होगा। व्यक्तिगत कार्यों के लिये आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर के सदस्य भी असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपने घर की चर्चा बाहर वाले लोगों से करना उचित नहीं होगा।

Makara (Capricorn)
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आपका प्रभाव मजबूत होगा। यदि आप अपने प्रेमी को विवाह के लिये प्रपोज करना चाह रहे हैं, तो दिन बेहद शुभ है। आपकी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। सन्तान की उन्नति पर गर्व होगा।

Kumbha (Aquarius)
आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे। किसी परेशानी को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क करना चाहेंगे, किन्तु ध्यान रखें गुप्त बातों को शेयर न करें। अनिर्णय की स्थिति में हैं, तो अपने मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया न करें।

Meena (Pisces)
आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। कुछ अच्छी सूचनायें मिलने से आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ तनाव दूर होगा। आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सम्पत्ति पर निवेश करने के लिये समय शुभ है। नया कारोबार शुरू करने में सहयोगियों की मदद मिलेगी।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.