Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

19 मार्च 2024, मंगलवार का राशिफल

March 19, 2024

Mesha (Aries)
अनैतिक कार्यों में लिप्त होने से बचें। दोपहर के बाद आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधान रहना चाहिये। जो लोग आपके निर्णयों का विरोध कर रहे थे, वही आज आपका समर्थन करेंगे। पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

Vrishabha (Taurus)
दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का अच्छी तरह निर्वहन करेंगे। विद्यार्थी अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। नयी व्यापारिक योजना पर काम कर सकते हैं। घरेलू कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है।

Mithuna (Gemini)
मेहनत से पीछे न हटें। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले पूरा करना हितकर होगा। अति आत्मविश्वास आपको अच्छे लाभ से वञ्चित कर सकता है।

Karka (Cancer)
सार्वजनिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में परिस्थितियाँ आपके प्रतिकूल हो सकती हैं। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी किन्तु विशेष परिणाम नहीं मिलेंगे। शाम को घर के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। रोगियों की सेहत में सुधार होगा।

Simha (Leo)
यदि विदेश जाना चाहते हैं तो कुछ समय अभी रुकना बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अति शीघ्रता में लिये गये निर्णय परेशानी बढ़ाने वाले सिद्ध होंगे। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। शरीर में शक्ति और तेज में कमी की अनुभूति होगी।

Kanya (Virgo)
समाज में आपका मान-सम्मान पहले की तुलना में बढ़ने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सुख-सुविधा पर धन खर्च होगा। सहकर्मियों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। बच्चों के व्यवहार में नजर बनाये रखें। अपने घर की मरम्मत या नवीनीकरण कर सकते हैं।

Tula (Libra)
अपना काम पूरी निष्ठा से करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपको मन लगाना चाहिये। ऑफिस में पेन्डिंग कार्य आज पूरे करने की कोशिश करेंगे। परिजनों की बात बुरी लग सकती है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।

Vrishchika (Scorpio)
दिन की शुरुआत कुछ खराब रहेगी। निर्णय लेने में असहज महसूस करेंगे। कल्पना लोक से बाहर आकर वास्तविकता को समझने का प्रयास करें। शाम को किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ेगी। बेरोजगार युवाओं को जॉब इन्टरव्यू के अवसर मिल सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
नशे की आदत से आपको बचना चाहिये। मन में सन्तोष व्याप्त रहेगा। गृहस्थ जीवन शान्तिपूर्ण ही रहेगा। किन्तु शाम को किसी वजह से कलह हो सकती है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से दिग्भ्रमित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों और कला में मन लगेगा।

Makara (Capricorn)
प्रेमी युगल जोड़े समय का अच्छा उपयोग करेंगे। साझेदारी से जुड़े हुये कार्य लाभप्रद सिद्ध होंगे। गृहस्थ जीवन का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। अच्छे अवसरों का लाभ उठा पायेंगे। आपको दूसरों से सलाह लेनी है, लेकिन स्वयं के विचारों के आधार पर निर्णय लेना उचित होगा।

Kumbha (Aquarius)
पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पित्त विकार के कारण मुख में कड़वापन महसूस हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में सफलता के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी के बहकावे में आकर काम न करें। दोपहर के बाद आपको किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल की कमी रहेगी। मन में कुछ उथल-पुथल सी हो सकती है।

HomeForecast🛒CartSupport