Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

19 नवंबर, रविवार का राशिफल

November 19, 2023

Mesha (Aries)
आज आप शान्ति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भाँति निर्वाह करेंगे। जल्दबाज़ी में काम करने से हानि हो सकती है।

Vrishabha (Taurus)
कारोबारी यात्रा के लिये जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। कई दिनों बाद प्रेमीजन से मुलाक़ात होगी। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बॉस के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी।

Mithuna (Gemini)
आज आप जिसका हित करने का प्रयास करेंगे हो सकता है वही आपको धोखा दे दे। भूमि-सम्पत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार में थोड़ी अशान्ति रहेगी। किसी से आज बड़ा लेन-देन न करें। हृदय रोगियों को दवाइयों और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

Karka (Cancer)
दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। मित्रों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

Simha (Leo)
नये सम्पर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। बिना मतलब दूसरों के मामलों में न पड़ें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें।

Kanya (Virgo)
वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपकी कार्यशैली में बेहतरीन सुधार होगा। किसी पॉलिसी में बड़ा पूँजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार का हित जागृत होगा। यश और कीर्ति मिलने से आपके मन में अहङ्कार का भाव भी जागृत हो सकता है।

Tula (Libra)
अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिन्तकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। काम की अधिकता के बावजूद जॉब में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

Dhanu (Sagittarius)
आज आप धन कमाने के अलग-अलग तरीकों पर विचार कर सकते हैं। व्यापार की चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों की प्रसन्नता देखकर आप भी खुश रहेंगे।

Makara (Capricorn)
परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन होने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे। सिद्धान्तों के बजाय व्यवहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी।

Kumbha (Aquarius)
आज ज्यादातर समय शान्त रहें। घर की देखरेख को आज समय देना पसन्द करेंगे। आज रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वन्द होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

Meena (Pisces)
करियर के तरक्की के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। काफी समय से लम्बित कार्य अब शुरू होने के अच्छे योग हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं।

HomeForecast🛒CartSupport