Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

19 दिसंबर, मंगलवार का राशिफल

December 19, 2023

Mesha (Aries)
आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। आप दवाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। सरकारी जॉब से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ने की सम्भावना प्रबल है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनन्दित हो सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे।

Mithuna (Gemini)
नयी जॉब की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को सम्भालने में थोड़ी कठिनायी होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।

Karka (Cancer)
आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें।

Simha (Leo)
आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गम्भीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। अचानक आपको उच्च पद मिल सकती है।

Kanya (Virgo)
व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनन्दयुक्त समय बितायेंगे। घर में नजदीकी सम्बन्धियों का आगमन होगा। घर की बातें कहीं बाहर न जायें इसका ध्यान रखें। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

Tula (Libra)
अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिये। पेट में मरोड़ उठने की सम्भावना है। व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
अपने खर्चों का हिसाब रखें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ेगी। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें। व्यापार में जबरदस्त गति होने की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।

Dhanu (Sagittarius)
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की सम्भावना है। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौजमस्ती में बीतेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है।

Makara (Capricorn)
आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा-चढ़ाकर दिखा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की सम्भावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Kumbha (Aquarius)
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विवाहयोग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। नयी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

Meena (Pisces)
अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाये रखें। अव्यवहारिक व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। लम्बी यात्राओं में जाना पड़ सकता है। नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

HomeForecast🛒CartSupport