19 अप्रैल 2024, शुक्रवार का राशिफल

April 19, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

Vrishabha (Taurus)
इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

Mithuna (Gemini)
विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर काफी निर्भर हो सकते हैं।

Karka (Cancer)
व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

Simha (Leo)
आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।

Kanya (Virgo)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

Tula (Libra)
परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

Vrishchika (Scorpio)
जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

Makara (Capricorn)
आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और दिनचर्या अनुशासित रखें।

Kumbha (Aquarius)
अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं।

Meena (Pisces)
स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.