Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

18 फरवरी 2024, रविवार का राशिफल

February 18, 2024

Mesha (Aries)
आज आपको अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। पुराने रोगों के उभरने की आशंका है। आपको विपरीत लिङ्गी जातकों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें। वैवाहिक जीवन में कुछ कमी महसूस होगी।

Vrishabha (Taurus)
अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। समाज में आपकी छवि निखरेगी। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

Mithuna (Gemini)
जीवनसाथी से आज अनबन हो सकती है। अपना चरित्र अच्छा रखें। आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा।

Karka (Cancer)
अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपकी आय में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है।

Simha (Leo)
आज आप दूसरों की सहायता करने का काफी प्रयास करेंगे। सभी काम आराम से एवं धीमी गति से करेंगे। रोग से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। विरोधी आपसे क्षमा माँग सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आँक सकते हैं। यदि आज आप झूठ बोलते हैं तो आपको समस्या होगी। आज चञ्चलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें।

Tula (Libra)
आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। मुख में छाले आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें।

Vrishchika (Scorpio)
आज परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव घटने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। उधार देने से आपको बचना चाहिये।

Makara (Capricorn)
प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपको नया प्रयोग करने से पहले ठीक तरह से जाँच-पड़ताल कर लेना चाहिये।

Kumbha (Aquarius)
मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

Meena (Pisces)
नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे।

HomeForecast🛒CartSupport