विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

18 नवंबर, शनिवार का राशिफल

November 18, 2023

Mesha (Aries)
करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नये समझौते हो सकते हैं। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शान्ति में असर पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

Vrishabha (Taurus)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें।

Mithuna (Gemini)
अपनी कार्यशैली में आपको बदलाव लाने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की सम्भावना है।

Karka (Cancer)
मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिये दिन अनुकूल है। वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी।

Simha (Leo)
पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। जॉब इण्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। नये सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

Kanya (Virgo)
यदि शॉपिंग के लिये जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाये रखें।

Tula (Libra)
आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। इसीलिये सजग बने रहना आपके लिये आवश्यक है। आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिये शुभ है। किसी को उधार में धन न दें। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
विदेशों से आपको व्यापार के लिये अवसर मिल सकते है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। जो भी काम हाथ में लें उसे अधूरा न छोड़ें। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम-सम्बन्ध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें।

Makara (Capricorn)
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप आनन्दित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिये अनुकूल है।

Kumbha (Aquarius)
नये प्रोजेक्ट में आप काम शुरू कर सकते हैं। किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को नियन्त्रण में रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा।

Meena (Pisces)
ऑफिस में सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी। निराशाजनक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता