Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

18 दिसंबर, सोमवार का राशिफल

December 18, 2023

Mesha (Aries)
आज व्यापार में बिक्री बढ़ने के बेहतरीन योग हैं। दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी सुखद स्मृतियाँ दोबारा ताजा होंगी। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आज आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना पसन्द करेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत शुभ है। आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नये टूर की योजना बनायेंगे।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनायेंगे। दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियाँ करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। नया वाहन और आभूषण खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने में कठिनायी होगी।

Karka (Cancer)
अपना खानपान सन्तुलित रखें। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ होने की सम्भावना है। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है। उधार लिया हुआ धन मिलने में कठिनायी होगी।

Simha (Leo)
व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे।

Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यवसाय में नये विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

Tula (Libra)
वैवाहिक जीवन अनुकूल नहीं रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। घरेलू कलह का निवारण होगा।

Vrishchika (Scorpio)
लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ न आने दें। मेहनत से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है।

Dhanu (Sagittarius)
आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में आय की दृष्टि से दिन सन्तोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे।

Kumbha (Aquarius)
आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। क्रिएटिव योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है।

Meena (Pisces)
आज लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

HomeForecast🛒CartSupport