विश्वसनीय वैदिक ज्योतिष समाधान | Since 1998
CZone India
ज्योतिष ज्ञान

17 दिसंबर, रविवार का राशिफल

December 17, 2023

Mesha (Aries)
व्यापार में पहले की गयी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपसे काफी इम्प्रेस रहने वाला है। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन के कारण फँसे हुये मामलों का निराकरण हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
ऑफिस में आप नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों से दूर रहें। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आयेगी। लेन-देन के मामलों के लिये दिन शुभ है।

Mithuna (Gemini)
आपका मन कुछ परेशान रह सकता है। कारोबारियों में मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशान्ति हो सकती है।

Karka (Cancer)
परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहद सन्तुलित रहेगा।

Simha (Leo)
सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। जॉब के लिये इन्टरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। मन की शंकायें दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे।

Kanya (Virgo)
व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है।

Tula (Libra)
आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी। जो आपके काफी काम आयेगी। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरञ्जन और कला आदि में काफी रुचि लेंगे। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें। आप जिस अवसर को काफी समय से ढूँढ रहे थे वह आपको आज प्राप्त हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वन्दियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग नहीं कर पायेंगे। फाइनेन्स को लेकर समस्या रहेगी। जरूरतमन्दों की मदद करने से पीछे न हटें। नयी सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा।

Kumbha (Aquarius)
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलम्ब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान करें।

Meena (Pisces)
व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामन्जस्य बढ़ेगा। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे।

होमराशिफल🛒कार्टसहायता