17 मई 2025, शनिवार का राशिफल

May 16, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में कम मेहनत से अत्यधिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कहीं और अप्लाई कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की कोशिश करें। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आप दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगें। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम व सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपकी संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका खर्च भी अधिक होगा। आप काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मनचाहा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। कुछ महंगी चीजों के प्रति रुझान अधिक रहेगा। धन खर्च भी अधिक होगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें। आपकी कोई बात आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वाद विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसके लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम करने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। कारोबार में यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परोपकार के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने खर्चों को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो, तो उसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा। रोजगार की तलाश में परेशान लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको वाहनों का प्रयोग भी सावधान रहकर करना होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रखने वाला है। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर आज संशय बना रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहने वाली है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो कि उन्हें बुरी लगेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने घर कामों में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप बेवजह यात्रा करने से बचे। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में तेजी लायेगे। आपको किसी लापरवाही के कारण कोई नुकसान होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा और संपत्ति को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। भाई व बहनों से यदि आप काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियां से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.