17 मई 2024, शुक्रवार का राशिफल

May 17, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में आय बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उत्तम सामंजस्य रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Vrishabha (Taurus)
व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। आलस्य की वजह से कुछ काम लम्बित हो सकते हैं। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा।

Karka (Cancer)
आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है।

Simha (Leo)
नये कारोबार में लाभ प्रतिशत बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य यथारीति और यथा समय पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है।

Kanya (Virgo)
व्यापार में आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। अपना चरित्र अच्छा रखें। शेयर मार्केट और कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। यदि सम्भव हो तो आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

Tula (Libra)
व्यापार में नये अवसर मिलने की सम्भावना निर्मित हो रही है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके प्रति काफी नरम भाव रखेगा। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। रुके हुये कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। पुराने ऋण का भुगतान करने से आपके ऊपर से भार कम होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष का रहने वाला है।

Dhanu (Sagittarius)
आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। उच्चाधिकारी आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज शान्तिपूर्वक परिस्थितियों का अवलोकन करें।

Kumbha (Aquarius)
आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार देने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसायिक उद्देश्य से आज यात्रा भी कर सकते हैं।

Meena (Pisces)
आज आपको ज्यादा काम करने के बजाय अपने पुराने रुके काम पर ध्यान देना चाहिये। इससे आपको भविष्य में काफी आसानी होगी। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आप अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी मुश्किल होगी। आज योग और व्यायाम अवश्य करें जिससे आपको फोकस करने में आसानी होगी। परिजनों के साथ उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.