17 अक्टूबर 2024, गुरुवार का राशिफल
October 16, 2024

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप अनदेखी करेंगे तो बाद में आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। आपकी यदि कोई बहुमूल्य चीज खो गयी थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में हो सकते हैं। आपको अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवस्था में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जो खुशी का कारण बनेगा। आप अपने घर नया वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप यदि किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढ़ी करके ही करें, क्योंकि उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने घर पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसको लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी सरकारी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो इससे किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करने होगी, तभी वह दूर हो सकती हैं। कोई पुराना मित्र आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील आपको अच्छा लाभ देगी और आपको अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग बेहतर रहेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसमें आपको नुकसान अवश्य उठाना होगा। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट हो सकती है, इसलिए आप शांत रहें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन पार्टनर का आपसे कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों को करने में आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको यदि निवेश करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आपकी यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो उसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपकी अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। राजनीति में यदि आप कदम बढ़ाना चाह रहे हैं, तो वहां भी आपके काफी मित्र बन सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपके घर का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित धन फंसा हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने भविष्य को लेकर भी कोई प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि खर्च बढ़ने से आप अपने काफी धन को खर्च कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर का माहौल बदल सकता है, जिसके लिए आपको मिल बैठकर बातचीत करने की आवश्यकता है,इसलिए कोई बात घर से बाहर न जाने दें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस में धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप कोई डील फाइनल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी कानूनी मामले में आपको कागजों में कमी होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपको किसी निवेश को करने से पहले थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











