16 मई 2024, गुरुवार का राशिफल
May 16, 2024

Mesha (Aries)
आज अपनी जीवनशैली पर पर्याप्त धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी से आपका मन व्यथित हो सकता है। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अपने शत्रुओं गतिविधियों को लेकर गम्भीरता रखें। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिये।
Vrishabha (Taurus)
किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों को आज समस्या हो सकती है। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है।
Mithuna (Gemini)
दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेमभाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
Karka (Cancer)
आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त हो सकती है। परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में उत्तम लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। परोपकार के कार्यों में आपको मन लगाना चाहिये।
Simha (Leo)
ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का हल ढूँढ सकते हैं। नयी योजना बनाने के लिये समय उत्तम है। फर्जी फोन कॉल्स से आप सावधान रहें। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। दूसरे लोगों पर ज्यादा निर्भरता रखना ठीक नहीं है।
Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाई होगी। मंहगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें।
Tula (Libra)
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है। विदेश यात्रा के उत्तम योग बन रहे हैं।
Vrishchika (Scorpio)
आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। आज मित्रो के साथ अच्छा समय बिताययेंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी।
Dhanu (Sagittarius)
आज मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शाम को परिजनों के साथ विशिष्ठ विषयों पर चिंतन-विमर्श करेंगे। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो सकती है। मन में किसी के प्रति बैर या घृणा का भाव न रखें।
Makara (Capricorn)
जीवनसाथी आपसे कई तरह की शिकायत कर सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बुरी संगति से स्वयं को दूर रखें। रहस्यात्मक विषयों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। विवाह सम्बन्धित चर्चाओं के लिये समय शुभ नहीं है।
Kumbha (Aquarius)
किसी रुके हुये मामले का समाधान होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपके पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कड़वी बातें करने से आपको परेशानी हो सकती है। कई नये विषयों की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है।
Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आप काफी सहयोगात्मक भाव से रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। चिकित्सा कार्य से जुड़े लोगों को कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ विश्वास में कमी की भावना उत्पन्न हो सकती है। परिवार को विशेष समय अवश्य दें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











