16 जून 2024, रविवार का राशिफल

June 16, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
आज आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। आपकी अपेक्षाओं पर लोग खरे नहीं उतरेंगे। रक्तचाप के रोगियों के लिये समय ठीक नहीं है। आप रुके हुये कार्यों को लेकर चिन्तित हो सकते हैं और उसे शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने की योजना बना सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आप किसी लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु आपके सामने कमजोर हो जायेंगे। किसी सामान्य बात को ज्यादा गम्भीरता से न लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

Mithuna (Gemini)
आज आप परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, लेकिन कुछ कारणों से आपका मन व्यथित हो सकता है। बड़े भाई-बहन को लेकर चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। ऊँचाई वाले स्थानों से आपको दूर रहना चाहिये।

Karka (Cancer)
आज आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पिता की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी मशीनों और उपकरणों के रखरखाव में धन खर्च कर सकते हैं। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। आपराधिक छवि वाले लोगों को अपना मित्र न बनायें।

Simha (Leo)
अपनी योग्यता को लेकर आप कुछ सशंकित हो सकते हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनर्गल आरोप लगा सकते हैं। नशे और धूम्रपान आदि से पूरी तरह दूरी बना लें। यात्राओं पर अकेले जाने से बचें। शाम को किसी इवेन्ट में सम्मिलित हो सकते हैं।

Kanya (Virgo)
आपको व्यवसाय में काफी ज्यादा ध्यान देना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी गलतियों को लोग देख रहे हैं और इसका नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अपेक्षित सफलता मिल सकती है। पैरों में ऐंठन और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में पोषण का ध्यान रखें।

Tula (Libra)
आप अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं, उसे लेकर जोखिम उठाने से बचेंगे। इसे लेकर आप काफी निराश हो सकते हैं, किन्तु आपको आज कुछ शुभचिन्तकों द्वारा उत्तम सलाह मिल सकती है। जिसके माध्यम से आप भविष्य काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
कारोबारी सम्बन्धों में वृद्धि होगी। इससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। जिसके कारण आपके विषय में लोग काफी अच्छी राय रखेंगे। विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शाम को स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है।

Dhanu (Sagittarius)
आज आप किसी समस्या के पूर्णकालिक समाधान को लेकर काम कर सकते हैं। पुराने ऋण को आप चुकाने की कोशिश करेंगे। विवादों के निपटारा करने से आपका मनोबल बढ़ेगा। नये गृहोपयोगी सामान खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिये।

Makara (Capricorn)
आज आपको कुछ शुभ सूचनायें मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कारोबार को लेकर नयी योजना पर काम कर सकते हैं। सहयोगियों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

Kumbha (Aquarius)
मानसिक रूप से दबाव का अनुभव करेंगे। इसके कारण आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आज आपको बहुत महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करने चाहिये। यात्रा के दौरान अनावश्यक चर्चाओं और बहस से दूरी बनाकर रखें। शाम को धर्म-कर्म में सम्मिलित हो सकते हैं।

Meena (Pisces)
वैचारिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। भविष्य के कार्यों को लेकर आप योजना बना सकते हैं। कुछ लोग आपसे उधार धन की अपेक्षा रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य बनाकर रखें। घर पर नकारात्मक लोगों के विषय में चर्चा न करें। नींद भरपूर मात्रा में लें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.