16 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल
April 16, 2024

Mesha (Aries)
आप अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। मित्रों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। मित्रों के लिये उपहार खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। घरवालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। परोपकार के कार्यों में मन लगायें।
Karka (Cancer)
कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा सम्मान मिलेगा। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। आज आपको फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहना चाहिये। उच्च स्तरीय शोध कार्यों में आप जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
Simha (Leo)
राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। महँगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। समाज में अपयश जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है।
Kanya (Virgo)
आज आप शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है।
Tula (Libra)
आज मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे, नये और उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
आज आपको परिजनों को लेकर काफी चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी से सुझाव लेकर काम करना हितकारी होगा। विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें।
Dhanu (Sagittarius)
आज जीवनसाथी आपसे कुछ शिकायत कर सकता है। बीमा सम्बन्धित कारोबार से लाभ मिलेगा। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। बुरी संगति से दूर रहें। आज किसी को कर्ज या उधार बिल्कुल भी न दें।
Makara (Capricorn)
आज आपके सभी काम शान्तिपूर्वक पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपके टीमवर्क की प्रशन्सा होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें। उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं।
Meena (Pisces)
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। अत्यधिक आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिये।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











