15 मई 2024, बुधवार का राशिफल
May 15, 2024

Mesha (Aries)
नये कारोबार में कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। प्रेम सम्बन्धों से गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
आज आप मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। इसलिये आपको आज आराम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। अपच के कारण उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
Mithuna (Gemini)
दिन के शुरुआती भाग में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी समय देंगे।
Karka (Cancer)
आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। विवाह को लेकर परेशानियों का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी सहयोगात्मक रहेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे।
Simha (Leo)
आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। अपेक्षानुसार काम न होने से आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं। दूसरों पर निर्भरता ज्यादा बढ़ाने से काम बिगड़ने की आशंका है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लम्बित होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। शाम के समय आप अपने किसी रुचि के कार्य से जुड़ सकते हैं। इससे आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
Kanya (Virgo)
नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।
Tula (Libra)
विद्वान जनों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय हो जायेंगे। मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में धन खर्च होगा। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को उत्तम छात्रवृत्ति मिल सकती है।
Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।
Dhanu (Sagittarius)
परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। परिजनों के साथ धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं।
Makara (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में अशान्ति का वातावरण रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपके पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। शाम को काफी निराश महसूस कर सकते हैं। कुसंगति में फँसने से बचें।
Kumbha (Aquarius)
परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। जॉब में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
Meena (Pisces)
आज आपके करियर की परेशानियों का निवारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर हो सकता है।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











