15 जून 2025, रविवार का राशिफल
June 14, 2025

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को करने के लिए भी अच्छा रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके कामों में यदि कुछ कठिनाईयां आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी से आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर आपकी नौकझोक होती रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपका अपने आसपास रह रहे विरोधियों से कोई वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। संतान को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके विरोधी उनके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुरानी यादें भी ताजा होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर थोड़ी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उससे पीछे बिल्कुल ना हटें। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। माताजी की सेहत में चल रही समस्या को आप नजरअंदाज ना करें। संतान किसी खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो बहुत ही संभलकर चलें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें और आपको खर्च करने से भी बचना होगा, क्योंकि आपका बजट बिगड़ सकता है। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देकर कामों को करने की आवश्यकता है। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्ट करने का मौका मिले, तो आप दिल खोलकर कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत भरपूर करेंगे, तभी वह काम आसानी से पूरे होंगे।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपको संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि कहीं कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें थोड़ी समझदारी दिखाएं और अपने कामों को किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से बाद में समस्याएं बढ़ेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। कारोबार में अचानक किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आपका यदि कोई पुराना केस चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आपकी टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप उसमें पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार में बड़ी सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके पास काम अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपको किसी निवेश संबंधी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई काम समय से पूर्ण होने से मन परेशान रहेगा। आप जीवनसाथी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद था, तो वह आसानी से समाप्त होगा और आपको किसी काम को पूरा करने के लिए अपने किसी साथी से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में सुख और शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











