15 जून 2024, शनिवार का राशिफल
June 15, 2024

Mesha (Aries)
आज आप कुछ रचनात्मक कार्यों में प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी कार्यशैली से आप ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपना काम अच्छी तरह से करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं, लेकिन अपने सम्बन्धों को किसी से खराब न करें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।
Vrishabha (Taurus)
आज आप किसी परिजन के ऊपर नाराज हो सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके आशानुकूल प्रतीत नहीं हो रही हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप अपनी परिस्थितियों में कुछ बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
विद्वान लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ देरी कर सकते हैं, जिससे अपेक्षित परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। घर में किसी डिवाइस के खराब होने की आशंका है।
Karka (Cancer)
व्यवसाय में आप कुछ बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहन से बात हो सकती है। छुट्टी मनाने के लिये किसी अध्यात्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप आत्ममन्थन में काफी समय बिता सकते हैं।
Simha (Leo)
आज आप कुछ उदास रहेंगे। कटु भाषा का प्रयोग करने से आपके स्वजन भी आपसे नाराज हो सकते हैं। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। नशे का सेवन बिल्कुल न करें। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धन किसी को उधार न दें।
Kanya (Virgo)
आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यशैली में बदलाव करने से आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप परिस्थितियों के अनुसार बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन उपलब्धिकारक हो सकता है।
Tula (Libra)
आज आपके मन में अजीबो-गरीब विचार चलते रहेंगे, लेकिन आपको आज काफी स्थिर रहने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर योजना बन सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त हो सकते हैं। दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भरता न रखें। किसी अन्य भाषा को सीखने में आप रुचि ले सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपसे अधिकारी वर्ग के लोग परामर्श ले सकते हैं। आपको आज प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने में कठिनाई होगी। जिसके कारण आपके कुछ आवश्यक काम आज छूट भी सकते हैं। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।
Dhanu (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको एक कठिन काम सौंपा जा सकता है, किन्तु आप उसे अच्छी तरह से पूरा कर पायेंगे। आपमें काम को लेकर अतिरिक्त उत्साह रहेगा। जिससे लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
Makara (Capricorn)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन उस अनुपात में आपको परिणाम नहीं मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। इसीलिये आपको काफी संयम और धैर्य का परिचय देना होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। लम्बी दूरी की यात्रा न करें।
Kumbha (Aquarius)
विरोधियों से सावधान रहें। आपका मन अशान्त रहेगा। अनावश्यक शंका के कारण आपके मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। क्रोधी व्यवहार का आपके व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें, चलते हुये कार्यों पर ही ध्यान दें।
Meena (Pisces)
आज आप परिजनों को समय देंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी अच्छा व्यवहार करेंगे। आप तेजी से अटके हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











