15 अक्टूबर 2025, बुधवार का राशिफल
October 14, 2025

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। अगर आपने हाल ही में किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, तो पूरे समर्पण के साथ उस पर ध्यान दें। आपकी मेहनत का फल जल्द मिलेगा। व्यापार में गति बनी रहेगी और खुदरा व्यापारी अपने काम को तेजी से पूरा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे। घर में कुछ खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर सजावट या मरम्मत से जुड़े कार्यों पर। सर्दी-जुकाम जैसी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए खुद को ठंड से बचाएं और भांप लें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज मेहनत और जिम्मेदारी का दिन है। कार्यस्थल पर टारगेट बढ़ सकते हैं, इसलिए खुद को पूरी तरह तैयार रखें। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग जो लोग लोन लेने या निवेश करने का विचार बना रहे हैं, वे अब इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। युवाओं को ऐसे अधूरे कामों पर फोकस करना चाहिए जो पहले बीच में रुक गए थे। परिवार में बड़ों का सम्मान करें और बच्चों से प्यारभरा व्यवहार रखें। सेहत में थोड़ा मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए मन को शांत रखने के लिए ध्यान या भजन का सहारा लें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत का है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप किसी बिजनेस में साझेदारी कर रहे हैं, तो निर्णय सोच-समझकर लें और किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें। शिक्षा से जुड़े युवाओं के लिए यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन हार न मानें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें और किसी को घर बुलाने से पहले जीवनसाथी से सलाह जरूर लें। बच्चों की सेहत को लेकर भी सतर्क रहें और मौसम के अनुसार खानपान का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपको टीमवर्क पर ध्यान देना होगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और सभी की मदद करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग को उधार लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम संबंधों में आज पुराने मतभेद खत्म करने की कोशिश करें। संयुक्त परिवार में रह रहे लोग किसी छोटी बात पर बहस से बचें। यात्रा पर जा रहे हैं तो स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, क्योंकि थकान या सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी भरा रहेगा। कार्यस्थल पर नए कर्मचारियों को सहयोग दें और उनकी गलतियों पर कठोर प्रतिक्रिया न दें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनानी चाहिए। युवा वर्ग अपने काम को गंभीरता से लें, इससे नए अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा और वे आपकी मदद भी ले सकते हैं। दवाइयों का नियमित सेवन करें और दिनचर्या में संतुलन रखें, तभी सेहत बनी रहेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज वरिष्ठों का मार्गदर्शन बहुत उपयोगी रहेगा। अपने काम में फोकस रखें और समय की कीमत को समझें। छोटी-छोटी बातों में समय बर्बाद न करें। आज परिवार के साथ देवदर्शन या धार्मिक स्थल जाने की योजना बन सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। मनोरंजन के साथ सुरक्षा का ध्यान रखें। खानपान में संतुलन बनाए रखें और हल्का व्यायाम करते रहें ताकि वजन न बढ़े।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन निर्णयों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर किसी तरह की छंटनी या कर्मचारी बदलाव की स्थिति आ सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। त्योहार के सीजन में सुरक्षा और सतर्कता पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। घर में बातचीत का माहौल सही समय पर बनाएं ताकि किसी प्रकार की असहमति न हो। मशीनों से काम करते समय सावधानी रखें, छोटी चोट लगने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। मजाक में कही गई बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए सावधानी से बोलें। कार्यस्थल पर विनम्रता और सहयोगी व्यवहार बनाए रखें। युवाओं को आज किसी करीबी से आर्थिक लाभ या उपहार मिल सकता है। परिवार को समय दें और कामकाज के बीच थोड़ा आराम भी करें। मिर्गी या पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को आज घर पर ही रहना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। ऑफिस में तुलना करने की आदत छोड़ें और टीम के साथ अच्छा माहौल बनाए रखें। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, उन्हें पूजा सामग्री या धार्मिक वस्तुओं से जुड़ा कार्य शुभ रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। घर के जरूरी कागजात संभालकर रखें क्योंकि उनके खोने की संभावना है। सेहत के मामले में पेट दर्द या ऐंठन हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। ऑफिस का तनाव घर पर न लाएं, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। पहले की गई प्लानिंग अब फल देने लगेगी और व्यापारियों को नया कॉन्ट्रैक्ट या अवसर मिल सकता है। युवाओं को अपनी क्षमताओं को निखारने की जरूरत है, जिससे आगे बड़ी सफलता मिले। ननिहाल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कंधे या पीठ के दर्द से बचें और भारी सामान न उठाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज धैर्य और संयम का दिन है। रुके हुए काम अब धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे। थोक व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी, न बहुत ज्यादा लाभ न हानि। युवा अपनी याददाश्त और फोकस बढ़ाने पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। किसी बीमारी को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज करवाएं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरी या व्यापार दोनों में अटके हुए मामलों का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। जिन लोगों का आज जन्मदिन है, वे भगवान विष्णु की आराधना से दिन की शुरुआत करें, भाग्य चमकेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामले में डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर ध्यान देना चाहिए ताकि शुगर कंट्रोल में रहे।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











