14 मई 2024, मंगलवार का राशिफल
May 14, 2024

Mesha (Aries)
अपने से बड़ों के आग्रह और सलाह की अवहेलना न करें। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर अवश्य करें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
कारोबार में बड़ा धन लगा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। शाम के समय किसी भी तरह के वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। पूजा-पाठ और ध्यान में विशेष रुचि लेंगे।
Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। परिवार को पर्याप्त समय दें वरना परिजन नाराज हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। फाइनेन्स से जुड़ी गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।
Karka (Cancer)
आपको व्यवसाय को लेकर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
Simha (Leo)
आज धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
Kanya (Virgo)
किसी मित्र के बारे में सनसनीखेज खबर सुनने को मिल सकती है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ दूसरी किसी नयी विधा को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें।
Tula (Libra)
आज आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी सलाह से किसी व्यक्ति का रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक मामलों को अच्छी तरह सुलझा लेंगे। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत हो सकता है।
Vrishchika (Scorpio)
सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना लाभकारी होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ हो सकती है। गूढ़ विद्याओं में रुचि लेंगे।
Dhanu (Sagittarius)
आज घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। बच्चे गलत आदतों की तरफ प्रवृत्त न हों इसका ध्यान रखें। ज्योतिष और आध्यात्म की तरफ रुचि जागृत होगी।
Makara (Capricorn)
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। शत्रु आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में किसी उत्सव को लेकर तैयारी हो सकती है। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। यदि जॉब इन्टरव्यू में बैठ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
Meena (Pisces)
व्यापार को शुरू करने में मित्र आपको सहयोग करेंगे। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी की निन्दा करने से आपका ही अपमान हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











