14 जून 2025, शनिवार का राशिफल

June 13, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आपकी काफी समस्याएं आसानी से हल होंगी। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें थोड़ा तेजी लानी होगी।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस में भी आप जल्दबाजी के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप किसी के साथ कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। छोटे बच्चों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप तुरंत इन्वेस्टमेंट करने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी छवि और निखरेगी। आप जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन लेनदेन के मामलो में आप किसी अजनबी से डील फाइनल न करें। किसी खास मेहमान के घर आने से  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चली आ रही थी, तो वह पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी इनकम तो पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आपके मन में किसी काम को लेकर संशय पैदा हो सकता है, जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। संतान  की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान ने यदि किसी एग्जाम को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने नए घर के निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कोई बिगड़ सकती है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए काम को लेकर कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में जुटे रहेंगे, तभी आपको कामयाबी हासिल होगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उससे आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। पिताजी आपको बिजनेस को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए  दिन काफी  रोमांटिक रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे। यदि आप बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठायेगे। बॉस भी आपसे काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कला से  लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.