14 जून 2024, शुक्रवार का राशिफल
June 14, 2024

Mesha (Aries)
आज का दिन आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। पिता की सेहत की चिन्ता हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के ऊपर नियन्त्रण रखना जरूरी होगा। सम्पत्ति विवादों को टालने का प्रयास करें।
Vrishabha (Taurus)
आज का दिन आपके लिये शुभ नहीं है। स्वजनों से मतभेद उभर सकते हैं। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। सम्पत्ति से जुड़े मामलों को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।
Mithuna (Gemini)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किन्तु आज स्वास्थ्य को लेकर कष्ट हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखें। अपने काम की जिम्मेदारी दूसरों पर न डालें।
Karka (Cancer)
आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। आपके रुके हुये काम गति में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में आय वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा।
Simha (Leo)
आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, जिससे कारण सामाजिक लोगों से आपके सम्बन्ध घनिष्ठ होंगे। नये काम को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। विवादित मामलों का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद आपको कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है।
Kanya (Virgo)
दिन की शुरुआत में आप कुछ कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद आप समझदारी पूर्वक इन समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे। आपको अनुभवी लोगों की सलाह से काफी लाभ हो सकता है।
Tula (Libra)
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद आपके मन में एक अजीब सा अज्ञात भय भी हो सकता है। लोग आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। नये कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। आपको सावधानी पूर्वक परिस्थितियों का आकलन करना चाहिये।
Vrishchika (Scorpio)
पहले की गयी मेहनत का लाभ उठा पायेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आपकी परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहने वाली हैं। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मित्रों से उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अपनी सहभागिता बढ़ा सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
कृषि कार्य से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जॉब में अचानक पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक व्यवसाय में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपको विजय मिलेगी। राजनीतिक लोगों के लिये दिन अच्छा है।
Makara (Capricorn)
आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिन्ता रहेगी। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में असन्तोष बढ़ सकता है। आप अपने विचारों को थोपने से बचें। सम्भव है कि, कुछ समय पश्चात आप स्वयं अपनी ही बातों से सहमति न रखें। शाम को आप परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आज सुबह आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के कारण अति आत्मविश्वास में गलतियाँ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। शाम को मन कुछ उदास रहेगा। अपने काम के प्रति मन में नकारात्मक भाव जाग सकता है।
Meena (Pisces)
जॉब को लेकर आप कुछ यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने ऊपर बड़ी जिम्मेदारी ले सकते हैं, जिसका कुछ दबाव भी आपको देखने को मिलेगा। शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











