

Mesha (Aries)
व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्त्व में काफी सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं। आपके मन में देवस्थल जाने का विचार आ सकता है। आप लोगों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तना-तनी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आज बहस करने से बचें।
Mithuna (Gemini)
आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। जॉब में परेशानियाँ आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भङ्ग करती हों। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। आज आपको थोड़ा धैर्यवान और सजग रहना चाहिये।
Karka (Cancer)
अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जायेंगे।
Simha (Leo)
दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। आज आप कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं।
Kanya (Virgo)
घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जॉब में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। राजनीतिक लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
Tula (Libra)
ज्यादा अपेक्षा के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपके निजी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जायेंगे। आज अपना समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।
Vrishchika (Scorpio)
आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।
Dhanu (Sagittarius)
गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप धन की व्यवस्था करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करें, तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Makara (Capricorn)
दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में अपेक्षित लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपकी प्रशन्सा करेंगे।
Kumbha (Aquarius)
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मन कुछ कारणों से अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आये बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है।
Meena (Pisces)
अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमञ्जस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशन्सा करेंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं।
