13 मई 2025, मंगलवार का राशिफल

May 12, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी, लेकिन यदि आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान भी आपको किसी बात के लिए धोखा दे सकती है, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ेगी। आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलने में आपको समस्या आ सकती है।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्रमें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान धर्म के कार्यों में भी आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कोई बात परिवार में कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखकर कोई बात बोले।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने घर और बाहर दोनों जगहों के कामों में संतुलन बनाकर रखें, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। आपको पार्टनरशिप में कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपने साथी की जरूरतों का पूरा ध्यान देंगे, जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप यदि किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी बिजनेस में कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप अपनी किसी बात को गुप्त रखें, नहीं तो वह उजागर हो सकती है।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपको अपने ईषालु और झगड़ालू शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से नुकसान होगा। परिवार में यदि कोई बात भी हो तो आप उसे उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आज आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा और आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में भी आपकी कोई योजना यदि रुकी हुई थी, तो फिर से इसकी शुरुआत हो सकती है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपका बेवजह खर्च होगा, जो आपकी टेंशनों को थोड़ा बढ़ाएगा। आपको सेहत के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में पड़कर कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। बच्चों की सेहत के प्रति आप सचेत रहें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से बेवजह खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कारोबार के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने सगे-संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, क्योंकि आप अपने साथी की बातों को पूरा महत्व देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रख रखाव का भी पूरा ध्यान देंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप काम के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों का यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको घर में सुख-शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई समस्या आने वाली है, क्योंकि उनकी संगति कुछ गलत लोगों में पड़ सकती है।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर काम करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अत्यधिक फायदे के चक्कर में ज्यादा धन ना लगाएं, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.