13 मई 2024, सोमवार का राशिफल
May 13, 2024

Mesha (Aries)
किसी महत्वपूर्ण बैठक में आम सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। कड़ी धूप से आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
Vrishabha (Taurus)
नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कुछ बौद्धिक लोगों से परामर्श ले सकते हैं। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा। वैवाहिक जीवन आनन्दमय रहेगा। आप लोगों की काफी सहायता करेंगे।
Mithuna (Gemini)
आज शान्तिपूर्वक सभी मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल नहीं है। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा निर्भरता रखना ठीक नहीं है।
Karka (Cancer)
व्यापार में स्थितियाँ सम्भलती हुयी प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत आपको परेशान कर सकती है। भविष्य को लेकर आप काफी सावधान होकर योजना बनायेंगे।
Simha (Leo)
आज कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिये। किसी के भी सामने अपनी प्रशन्सा स्वयं अपने मुख से न करें। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
Kanya (Virgo)
आज आप करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। निजी रिश्तों में मधुरता बनाये रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
Tula (Libra)
आपको शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। उसका कारण यह की आप किसी समस्या को सुलझाने के लिये काफी तनाव ले रहे हैं। चुस्ती फुर्ती के लिये व्यायाम अवश्य करें। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। सलाहकर्ता सेवाओं से जुड़े लोगों की पदोन्नति भी हो सकती है।
Vrishchika (Scorpio)
कारोबारी आज अपने कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। घर पर कुछ मरम्मत जैसा कार्य करवाने की योजना बनेगी। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की काफी मदद करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।
Dhanu (Sagittarius)
मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। अनजानी जगहों पर अकेले यात्रा करने से बचें। हमेशा अपने दिमाग का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
Makara (Capricorn)
व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अटकी हुयी पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Kumbha (Aquarius)
प्रेम सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करने की प्रवृत्ति के कारण आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा। नये वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं।
Meena (Pisces)
आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। व्यापारी वर्ग के लोगों को उधार करने से बचना चाहिये। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। आँखों में कुछ समस्या रहेगी।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











