12 मई 2024, रविवार का राशिफल
May 12, 2024

Mesha (Aries)
व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह से जुड़े मामलों में परिवार में चर्चा हो सकती है। सम्भव है की आप आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जायें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।
Vrishabha (Taurus)
धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशन्सा होगी। प्रतिद्वन्दी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। आज आप घर पर आराम करना पसन्द करेंगे।
Mithuna (Gemini)
राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह से काम करना काफी लाभप्रद होगा। महँगे उत्पादों की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है।
Karka (Cancer)
किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आपको उसकी योजना अच्छी तरह से बना लेनी चाहिये। धन की उधारी करने से बचना चाहिये। परिजनों से आप नाखुश हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।
Simha (Leo)
आज का दिन कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से भाग्यशाली रहेगा। आप अपनी कमियों का मूल्याङ्कन करेंगे जिससे आपके काम की गुणवत्ता में निखार आयेगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। विदेशों में रह रहे प्रवासियों के लिये दिन शानदार है। अटके हुये मामलों को समझदारी पूर्वक सुलझा लेंगे। पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
Tula (Libra)
आज आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। अपनी व्यवसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किन्तु किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप होगा।
Vrishchika (Scorpio)
आज असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में कोई बड़ा बदलाव न करें। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आज शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।
Dhanu (Sagittarius)
वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। राजनेताओं के जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों का आगमन होने की सम्भावना है। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
Makara (Capricorn)
आज आपको कारोबार में बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। व्यवसाय में गति सामान्य रहेगी।
Kumbha (Aquarius)
अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये किसी महँगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
Meena (Pisces)
आज पीठ के दर्द से जूझना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक क्रियाओं में आपका मन लगेगा।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











