12 जून 2024, बुधवार का राशिफल
June 12, 2024

Mesha (Aries)
आज का दिन सेहत को लेकर कमजोर रह सकता है। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक क्रोध करने से स्वजन आपके प्रति शत्रुवत हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन शुभ नहीं है। जॉब में अधिकारियों से आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपनी वस्तुओं को सम्भालकर रखें।
Vrishabha (Taurus)
अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को आज घरेलू उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिये। गुप्त विद्याओं की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। मन में काम को लेकर उत्साह कम हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
Mithuna (Gemini)
आज आपके लिये दिन शुभ रहेगा। यद्यपि आपके ऊपर जवाबदेही बढ़ेगी, किन्तु आप फिर भी काफी उत्साहित रहेंगे। घर के वास्तु में कुछ सुधार आदि कर सकते हैं। आप काफी सोच-समझकर भविष्य की योजना बनायेंगे। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
Karka (Cancer)
आज आपको बातचीत के दौरान विनम्र रहना सीखना होगा। सहयोगी कर्मचारियों से विवाद होने की आशंका है। आपके कार्य धीमी गति से होंगे। इसीलिये आपको काफी धैर्य रखने की आवश्यकता है। यात्राओं के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा।
Simha (Leo)
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप धार्मिक विषयों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप उत्साहपूर्वक अपना काम कर पायेंगे। निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें।
Kanya (Virgo)
आज अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको सावधान रहना चाहिये। मन में उत्साह का अभाव रहेगा। क्रोध के कारण आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे लोगों से सम्पर्क में न रहें, जो आपको गुस्से के लिये उकसाते हों। व्यवसाय में नवीन प्रयोग करने से बचें।
Tula (Libra)
आज आप काफी अध्यात्मिक मूड में होंगे। आप अपने मित्रों की सहायता कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जॉब में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से कारोबार या नौकरी को लेकर आपको मौके मिल सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। सम्भव है कि आप किसी डिवाइस पर धन खर्च करें।
Vrishchika (Scorpio)
आपको प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। मित्रों का काफी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। जॉब में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिये दिन शुभ है।
Dhanu (Sagittarius)
आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। आप कुछ दूसरे कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका किसी कर्मचारी के साथ झगड़ा हो सकता है। व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, किन्तु आज आपको ज्यादा निवेश करने से बचना चाहिये। अपने सम्पर्कों को बढ़ाने का प्रयास करें।
Makara (Capricorn)
आप आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक भागदौड़ के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिये।
Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। व्यवसाय काफी लाभप्रद रहने वाला है। जीवनसाथी आपको कड़ी सलाह दे सकता है, किन्तु यह आपके लिये लाभप्रद अवश्य होगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
Meena (Pisces)
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। कुछ कार्यों के उलझने के योग बन रहे हैं। लोन वगैरह लेने से आपको बचना चाहिये। नौकरी को लेकर चिन्ता और तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता का भाव रखें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











