12 जुलाई 2024, शुक्रवार का राशिफल
July 11, 2024

मेष (Aries)
आज महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें. विरोधी पक्ष के समक्ष अपने गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दे. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी. घर परिवार में मांगलिक व धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. व्यवसाय क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी. व्यक्तियों को लाभ होगा. सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को संघर्ष करना पड़ेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा.
वृषभ (Taurus)
आज कार्यक्षेत्र में किसी अधीनस्थ के साथ बिना वजह वाद विवाद हो सकता है. अपनी क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें. सुरक्षा में लगे जवानों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. खेल जगत से जुड़े लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थित में सुधार होगा. अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें. व्यर्थ के तर्क वितर्क में न फंसे. व्यापार क्षेत्र में संलग्न लोगों को अनजान लोगों पर यकायक अत्यधिक विश्वास करना घातक सिद्ध हो सकता है. नवीन उद्योग अथवा व्यापारिक योजना सफल होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में बड़ा निर्णय आ सकता हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है. सुख सुविधा में वृद्धि होगी. मन में नकारात्मक विचारों को न आने दे.
मिथुन (Gemini)
आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी. बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. किसी आवश्यक कार्य वश यात्रा करनी पड़ सकती है. संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा. विरोधी पक्ष गुप्त रूप से आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते है. सावधानी बनाए रखें. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में लाभ उन्नति के योग बन सकते हैं. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए समान रूप से लाभकारी समय रहेगा. व्यापार में उन्नति के संकेत प्राप्त होंगे. कृषि कार्यों में मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. पशुओं के क्रय विक्रय से यकायक धन प्राप्त हो सकता है.
कर्क (Cancer)
आज कार्य क्षेत्र में आपको नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है. जिससे आपका कार्य क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी. अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक न बढ़ने दें. उन पर अपना ध्यान रखें. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति सक्रियता बढ़ेगी. सरकारी ,गैर सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार को बढ़ाने की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. वाहन उद्योग ,कपड़ा उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा. कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे व्यक्तियों को कारागार से मुक्त होने का संकेत प्राप्त हो सकता है. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्या का समाधान सामना करना पड़ेगा.
सिंह (Leo)
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी अभिनेत्री के सहयोग से दूर होगी. कार्य क्षेत्र में अपने धैर्य को कम न होने दें. हाथ में ली हुई जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा करें. आपके उचित कार्यों को आप पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा. जिससे भविष्य में लाभ होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ के साथ तालमेल बिगड़ने से कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है. कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना रहेगी. अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें. उद्योग जगत एवं व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. अपने व्यापारिक योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़े. किसी को भी इसके बारे में न बताएं. खासकर विरोधी पक्ष अथवा शत्रु को पता न चलने दे. व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी.
कन्या (Virgo)
आज कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति से मित्रता होगी. नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं. कार्य क्षेत्र में अपने वसरिष्टम सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रहने की आवश्यकता रहेगी. किसी भी विवादास्पद स्थिति से बचने की कोशिश करें. बनते बनते कार्यों में रुकावटें आएंगी. अपने धैर्य को कम न होने दें. सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि बढ़ेगी. अपने व्यवहार में लचीलापन लाने की कोशिश करें. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पद एवं कद बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी.
तुला (Libra)
आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें. बनते बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगे. अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी. गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे. सतर्कता बरतें. कार्य क्षेत्र में स्थानांतरण होने के योग बन सकते हैं. निष्ठा पूर्वक अपने कार्य में लगे रहे. व्यवसाय करने वाले लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. नीतिगत रूप से निर्णय लेने से लाभ की संभावना बढ़ेगी. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कोर्ट कचहरी के मामले में असावधानी भारी पड़ सकती है. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. भूमि के क्रय विक्रय के कार्य में संलग्न लोगों को सफलता मिलेगी. रोजगार की तलाश पूरी होगी. विद्यार्थी वर्ग की कुछ चिंता बनी रहेगी.
वृश्चिक (Scorpio)
आज पहले से सोचे समझे कार्यों में व्यर्थ की देरी हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी. विस्तार की योजना बनेगी. इस संबंध में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे. अपनी कार्ययोजना का विरोधियों के सामने न खुलासा करें. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है. शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्या सुलझती हुई नजर आएगी. विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. परिवार में कोई सुखद घटना घट सकती है.
धनु (Sagittarius)
आज बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएगी. विरोधी पक्ष आपकी गतिविधियों पर ध्यान रखेंगे. वह गुप्त रूप से हानि पहुंचा सकते हैं. सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी. कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या कम होगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी. सहकर्मियों की ओर से सुख सहयोग प्राप्त बढ़ेगा. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी कार्य क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता रहेगी. नवीन व्यापार व्यवसाय करने की कार्य योजना बनेगी. आयात निर्यात विदेश सेवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी.
मकर (Capricorn)
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. किस मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा सकता है. सगे संबंधियों के द्वारा सहयोग प्राप्त होगा. समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी. नौकरी करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है. व्यवसाय करने वाले लोगों को नए व्यापार में पूंजी निवेश करने से परहेज करना होगा. अन्यथा हानि हो सकती है. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को विरोधियों की विरोधियों के षड्यंत्र से बचकर रहना होगा. विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन में अभिरुचि लेंगे. किसी विशेष विषय में जागरूकता बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा.
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा. आर्थिक अधिक सकारात्मक समय रहेगा. किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को बनाए रखें. व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय सोच विचार कर लें. नौकरी में जिम्मेदारी मिलेगी. जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों से शुभ समाचार मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में जुड़े लोगों को विशेष सम्मान एवं उपहार मिलेंगे.
मीन (Pisces)
आज का दिन अधिक शुभ एवं उन्नति दायक रहेगा. आप अपने पराक्रम से कार्य क्षेत्र में उन्नति करने में सफल होंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा, सम्मान प्राप्त होगा. विदेश से कोई सूचना आदि प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. किसी भी प्रकार से अपने धैर्य को कम न होने दे. नवीन व्यापार शुरू करेंगे. सरकारी नौकरी में प्राइवेट नौकरी में ढूंढने का प्रयास करें. आपको ज्यादा सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में आपका ध्यान इधर-उधर भटकने से बड़ी हानि हो सकती है.
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











