12 अप्रैल 2024, शुक्रवार का राशिफल

April 12, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का काफी दबाव रहेगा। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमान्स भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। लोग आपकी सहृदयता का गलत लाभ उठा सकते हैं।

Vrishabha (Taurus)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पदोन्नति को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भोजन पर बाहर जा सकते हैं। सहकर्मियों को लेकर थोड़ा नाखुश रहेंगे। सेहत की अनदेखी बिल्कुल न करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

Mithuna (Gemini)
सन्तान के भविष्य की काफी चिन्ता रहेगी। लोग आपके मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। निराशा वाले विचारों से दूर रहें। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

Karka (Cancer)
परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी नये व्यापार में निवेश करने की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी प्रशन्सा मिलेंगी। निर्माण कार्यों में तीव्रता आयेगी।

Simha (Leo)
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखें। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

Kanya (Virgo)
आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। सामाजिक यश और सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र से बहस हो सकती है। आपको मेहनत का उचित परिणाम आज शायद ही मिलें। इसीलिये आपको धैर्यवान होकर ही सारे काम करने चाहिये।

Tula (Libra)
आज कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से हानि होगी। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। कुछ प्रियजन आपसे आर्थिक सहायता की अपेक्षा रखेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
परिजनों के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। अटके हुये काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।

Dhanu (Sagittarius)
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमियों के बीच आपसी प्रेम काफी बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या किसी तरह के सम्मान के योग बन रहे हैं। दूसरों को दिखाने के लिये कोई जोखिम लेने से बचें।

Makara (Capricorn)
घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों की बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से जुड़े नये मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। किसी की आलोचना से हतोत्साहित न हों।

Kumbha (Aquarius)
घर के सदस्यों से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। दूसरे कार्यों की वजह से मुख्य काम को समय नहीं दे पायेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर ही रखें। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से आपकी निन्दा हो सकती है।

Meena (Pisces)
आपको तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मित्र प्रोत्साहित करेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों के लिये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप यात्राओं का आनन्द लेंगे। आपकी सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.