Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

11 जनवरी 2024, गुरुवार का राशिफल

January 11, 2024

Mesha (Aries)
आज आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना चाहिये। उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों को ज्यादा ज्ञान देने से बचें।

Vrishabha (Taurus)
व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

Karka (Cancer)
बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

Simha (Leo)
किसी मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। आज कुछ इनोवेटिव सा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना भी मिलेगी। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है।

Kanya (Virgo)
आज आपकी इच्छानुसार कार्य नहीं होंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशन्सा करेंगे। सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें।

Tula (Libra)
जॉब बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। बुजुर्ग परिजनों से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Vrishchika (Scorpio)
आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी।

Dhanu (Sagittarius)
आज आप स्वयं को काफी समय देना चाहेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

Makara (Capricorn)
आज आपके क्रोधी स्वभाव के कारण लोग नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की सम्भावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

Kumbha (Aquarius)
व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लोगों के बीच आपकी चर्चा होगी। सिनेमा से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये दिन सर्वोत्तम है।

Meena (Pisces)
विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नयी योजनायें जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

HomeForecast🛒CartSupport