11 मई 2025, रविवार का राशिफल

May 10, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को विदेशों तक फैलाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी।आपको किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करनी होगी।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे। आप किसी काम को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आप बेवजह के कामों को लेकर क्रोध न करें। आपके कामों में यदि रुकावट आ रही थी, तो वह आपकी मेहनत से दूर होती दिख रही है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेंगे। काम को लेकर यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तब वह भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी की और आपको अपने काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने आप पड़ोस में हो रहे हैं वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपका धन खर्च अधिक करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपको किसी के कहने में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। लॉटरी आदि में निवेश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई बात को लेकर जीवनसाथी से बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने कामों को पूरा करने में एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। आपके घर कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें और कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है, वह उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। कारोबार में यदि कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपकी कोई बात माताजी को बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकती हैं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करने की योजना आप बना सकते हैं। आप किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको काम को लेकर कोई लोन आदि लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है और आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी का स्वास्थ्य का प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान को किसी नए कोर्स में आप दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए शुभ-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान करेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकते हैं।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती स्थान की सुरक्षा अवश्य करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। निजी कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई बात कहेंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक है। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं और रोमनी दिन व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। आपके करीबी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.