11 मई 2024, शनिवार का राशिफल
May 11, 2024

Mesha (Aries)
आज आप तकनीक से जुड़े कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
Vrishabha (Taurus)
आर्थिक प्रगति होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। धन कमाने के नये साधनों पर काम कर सकते हैं।
Mithuna (Gemini)
व्यापार में बिक्री बढ़ने से पुराने नुकसान की भरपायी हो जायेगी। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द लेंगे। सहयोगियों के साथ मतभेद दूर होंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आज आपको अजनबियों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।
Karka (Cancer)
आज आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका झगड़ा हो सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ संवादहीनता न होने दें।
Simha (Leo)
कार्यक्षेत्र में स्थिरता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय का आनन्द लेंगे। नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिये बहुत अच्छा समय है। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा।
Kanya (Virgo)
पैतृक सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
Tula (Libra)
आपको आज अधिकारी वर्ग से सम्भल कर रहना चाहिये। यद्यपि अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहने से आप सही निर्णय ले पायेंगे। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
व्यापार में धीमापन होने से थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशान्ति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
Dhanu (Sagittarius)
दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा।
Makara (Capricorn)
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। करियर को लेकर बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।
Kumbha (Aquarius)
व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आपके आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव के बावजूद आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। मीडिया और कला से जुड़े लोग सम्भल कर बयानबाजी करें। बच्चों की परवरिश में ध्यान दें। आज नया काम शुरू न करें।
Meena (Pisces)
अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं। हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। ज्यादा सोचने के बजाय जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











