11 जून 2024, मंगलवार का राशिफल
June 11, 2024

Mesha (Aries)
आज व्यावसायिक गतिविधियों के लिये समय उत्तम नहीं है। धन उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन से असन्तुष्ट हो सकते हैं। इस समय आपको किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। सबके प्रति अच्छा व्यवहार रखें, वरना आपके अपने ही लोग आपके प्रति बैरभाव रख सकते हैं।
Vrishabha (Taurus)
कार्यक्षेत्र में उत्तम धन लाभ होगा। आपकी योजना पूरी तरह से सफल होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यवसाय को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। थोक व्यापारियों के लिये दिन बहुत लाभकारी रहेगा।
Mithuna (Gemini)
आज आप अपने लक्ष्य से कुछ विचलित हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाना फिलहाल उचित नहीं है। कुछ स्वजनों की बातें आपको निराश कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके विरुद्ध गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। दूरस्थ मित्रों के साथ बातें करके आपका मन शान्त होगा।
Karka (Cancer)
आज आप कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सफलता प्राप्त करेंगे जिसके कारण आप लोगों की दृष्टि में काफी सम्मानित रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में सफलता मिलेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो आप अपने उत्पादों की उत्तम ब्रान्डिंग कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका सम्पर्क मजबूत होगा। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
Simha (Leo)
जॉब में सहकर्मियों का साथ मिलेगा, लेकिन किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ नहीं है। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। परिजनों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा प्रतीत होगा की लोग आपकी अनदेखी कर रहे हैं। किसी के ऊपर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें।
Kanya (Virgo)
आज आप लोगों की काफी मदद करेंगे। धार्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ने वाला है। उच्चाधिकारी आपका वेतन बढ़ा सकते हैं। विदेश में कारोबार के इच्छुक हैं, तो उसके योग बन रहे हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।
Tula (Libra)
किसी नये कार्य की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा कही हुयी बात सही सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आय के नये स्रोत बना सकते हैं।
Vrishchika (Scorpio)
अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। वैवाहिक सम्बन्धों में सम्वादहीनता हो सकती है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों के साथ मतभिन्नता देखने को मिलेगी। इसीलिये आपको ये ध्यान रखना पड़ेगा लोग मतभिन्नता किसी झगड़े में बदलने न पायें। अधिकारियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
Dhanu (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिये सेहत के दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। व्यवसाय में आय सामान्य रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। मन में अनावश्यक विचार आपको एकाग्र नहीं होने देंगे। शत्रुओं को लेकर आपको सावधान रहना चाहिये। किसी की गारण्टी आपको नहीं लेनी चाहिये।
Makara (Capricorn)
प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में कुछ बाधा देखने को मिल सकती है, लेकिन आप समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आज आप मनोरञ्जन और मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आपकी विनम्रता से लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
Kumbha (Aquarius)
महिलाओं के लिये समय काफी अच्छा है। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार हेतु प्रयत्न करेंगे। लोगों की मदद करने से आप पीछे नहीं हटेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है। सन्तान की उन्नति से आप प्रभावित होंगे।
Meena (Pisces)
सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिये दिन बहुत अच्छा है। सन्तान की उन्नति से आपको लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











