11 अप्रैल 2024, गुरुवार का राशिफल

April 11, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उलन्घन न करें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबार से सम्बन्धित यात्रा होने के योग बन रहे हैं। धन सोच-समझकर ही खर्च करें।

Vrishabha (Taurus)
कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। यदि आप नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Mithuna (Gemini)
व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आज अपने प्रतिद्वन्दियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है।

Karka (Cancer)
व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे।

Simha (Leo)
परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से अधिकारी वर्ग सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेगी।

Kanya (Virgo)
घर की बातें बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। रिटेल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशन्सा करेंगे।

Tula (Libra)
थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट्स के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

Dhanu (Sagittarius)
आज का दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। अविवाहित लोगों के विवाह सम्बन्धित बात आगे बढ़ सकती है।

Makara (Capricorn)
जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चो पर धीरे-धीरे नियन्त्रण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।

Kumbha (Aquarius)
धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन रहने की आशंका है।

Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है। अपने मन की बातें प्रेमी जन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशन्सा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.