Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

10 दिसंबर, रविवार का राशिफल

December 10, 2023

Mesha (Aries)
आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी।

Vrishabha (Taurus)
पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आशयकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे।

Mithuna (Gemini)
कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें।

Karka (Cancer)
नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती है।

Simha (Leo)
राजनीतिक सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का आनन्द लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे।

Kanya (Virgo)
अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। यात्रा काफी मनोरञ्जक रहने वाली है। गुस्से व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।

Tula (Libra)
अपने काम पर विश्वास बनाये रखें। विदेशी कम्पनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप काफी रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

Vrishchika (Scorpio)
पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिये। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपको आज काफी थकाऊ यात्रायें करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें।

Dhanu (Sagittarius)
आप लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें।

Makara (Capricorn)
कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती है। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। पार्टी व पिकनिक के लिये जा सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष है।

Kumbha (Aquarius)
जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। यात्रा में परेशानियाँ होंगी।

Meena (Pisces)
आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।

HomeForecast🛒CartSupport