10 जून 2024, सोमवार का राशिफल
June 10, 2024

Mesha (Aries)
आज आप नया कुछ सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों को लेकर कुछ कुण्ठित हो सकते हैं। परिवार को लेकर चिन्ता हो सकती है। जिस काम में आपको जोखिम की सम्भावना दिख रही है, फिलहाल उसे टालना हितकर होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका मनोबल गिरायेंगे।
Vrishabha (Taurus)
आज आप अपने काम को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। आप सबकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। विवादित मामलों का समाधान निकल कर आने की सम्भावना है।
Mithuna (Gemini)
आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। घर के बुजुर्ग जातकों की सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक दौड़-धूप में अपना समय बर्बाद न करें।
Karka (Cancer)
आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका समय बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। यदि आप नौकरी ढूँढ रहे हैं, तो दिन आपके लिये अनुकूल है।
Simha (Leo)
व्यवसाय में हानि होने की सम्भावना है। आज आपको किसी भी बड़ी डील को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। विदेश यात्रा में परेशानियाँ सम्भव है। आपको अपनी सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
Kanya (Virgo)
कार्यक्षेत्र में आपके नये मित्र बन सकते हैं। आज आप कई अटके हुये कार्यों को शुरू करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपका दबाव बढ़ेगा। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिये काफी अच्छा कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर मन में किसी तरह की शंका लेकर न आयें।
Tula (Libra)
आप नये कारोबार की तरफ बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिल सकती है। बुरे लोगों की संगत से आपको बाहर निकल जाना चाहिये। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। लोगों की मदद करने से आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
Vrishchika (Scorpio)
कई लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। व्यावसायिक सम्बन्धों को लेकर आपके मन में शंका का भाव रहेगा। आज किसी से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न करें। आज आपको स्वतः की आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन शान्तिपूर्वक बीतेगा। माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें।
Dhanu (Sagittarius)
आज आपको अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। पेट से जुड़े विकार आपको परेशान कर सकते हैं। परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। किसी अध्यात्मिक संस्था से आपका जुड़ाव हो सकता है। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।
Makara (Capricorn)
आपके सहयोगी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा होगी। राजनीतिक चर्चाओं में आप समय बिता सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपका मन काम के बजाय अन्य गतिविधियों में ज्यादा होगा। अपने मन को स्थिर रखें और लक्ष्य केन्द्रित रहें।
Kumbha (Aquarius)
दिनचर्या को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी इच्छानुसार काम न होने से मन कुछ अप्रसन्न होगा, किन्तु आपके मौके कम नहीं हुये हैं। यात्रा आपके लिये विशेष लाभदायक रहेगी। यदि आप किसी जॉब में हैं, तो उसमें बदलाव को लेकर भी कुछ विचार बना सकते हैं। परिजनों के साथ चर्चा करना हितकर होगा।
Meena (Pisces)
आज आपके मन में तनाव रहेगा। भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समय अपना मन शान्त रखें और नये विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। आप अपनी व्यवहारकुशलता से लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। इसीलिये आपको आज ऐसे लोगों से सम्पर्क करना चाहिये, जो आपसे प्रभावित हों।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











