10 अगस्त 2025, रविवार का राशिफल

August 9, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को उनके मित्र के द्वारा कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले। सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोग कोई कोचिंग ले सकते है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, जो लोग प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता हाथ लगेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद ही सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। जिस कारण आपके प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका पूजा-पाठ में पूरा ध्यान रहेगा, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे विद्यार्थियों को सीनियर्स की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है।

सिंह राशि (Leo)
आज आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटक सकती है, जिसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको किसी अच्छी जगह काम करने का मौका हाथ लग सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर बिना डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिससे आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका कही विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपके पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला (Libra)
आज आपके मन में काम को लेकर नये नये आईडिया आएंगे, जिन्हे आप बिजनेस में तुरंत लगाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय किसी पार्टी आदि को करने में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। संतान के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर आपसी बातचीत करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। आपको बेफिजूल का खर्चे पर तालमेल बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले लोग अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप किसी सरकारी मामले में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको सोच समझकर काम करने होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी टेंशन में बढ़ सकती है। सेहत में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को पहले उसे अच्छे से जानने की आवश्यकता है। आप अपने घर परिवार में कामों में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। बिजनेस में यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आपने किसी नई योजना की शुरूआत की थी, तो वह भी आपको बेहतर लाभ देगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता देख रहा है। आज आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्थ होंगे। आप आज फायदे के चक्कर में कोई बड़ा जोखिम न लें।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। परिवार में माहौल आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगे। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह लटक सकते हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.