10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का राशिफल

October 9, 2025

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

मेष (Aries)
आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपके काम में यदि कुछ व्यवधान आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी, जिसके लिए आप अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अपने बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे, जो आपको खुशी देंगे और आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने की संभावना है। आप किसी बात को लेकर अपने पिताजी से सलाह-मशवरा करेंगे, तभी वह मुद्दा सुलझेगा।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को उनकी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपको बिजनेस में कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

तुला (Libra)
आज आपके कारोबार में इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपको कुछ मनचाहे खर्च भी करने पड़ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और उन्हें किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आप कोई जोखिम लेने से बचें। आपको काम को लेकर कुछ चुनौतियां घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको बाहर की चीजों को खाने-पीने से सावधानी बरतनी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपको कोई सम्मान-सम्मान प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में पूरी मेहनत से जुटेंगे, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन रोजगार की तलाश में लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मीन (Pisces)
आज आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई समस्या हो, तो उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो आपको कुछ समस्याएं लेकर आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत के साथ-साथ अपने खर्चों का भी लेखा जोखा रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.