1 जून 2024, शनिवार का राशिफल
June 1, 2024

Mesha (Aries)
आज आपका मन उदास रहेगा। आपके मन में स्वयं के द्वारा की गयी गलतियों के प्रति आत्मग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। आज आप अपने इष्ट मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। धन के विषय में सोच-विचारकर ही निर्णय लें। पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। ज्यादा काम के बजाय आराम करना हितकर होगा।
Vrishabha (Taurus)
दिन की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। अच्छे लोगों से मिलना हो सकता है। व्यवसाय में आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर दिन शुभ रहेगा। जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होगा।
Mithuna (Gemini)
दैनिक कार्यों में आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा से आपको काफी अच्छा लाभ होगा। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। राजनीतिक लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
Karka (Cancer)
आज का दिन आपके लिये काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। ऐसे कार्यों से दूरी बनाकर रखें जो अवैधानिक हों। सरकारी नियमों का कड़ाई पूर्वक पालन करें।
Simha (Leo)
आज आपका मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से नोंक-झोंक सम्भव है। अनावश्यक चर्चाओं में समय बर्बाद होगा। लोगों की बातों में आकर तात्कालिक निर्णय न लें। पेट में दर्द की शिकायत हो तो अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। नशे की सामग्रियों का सेवन न करें।
Kanya (Virgo)
वैवाहिक जीवन का आनन्द उठायेंगे। कई सारी परेशानियों का समाधान आपको मिलेगा। किन्तु आप व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं। दूसरों के ऊपर आप काफी ज्यादा निर्भर रहेंगे। वित्तीय लेन-देन में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपनी जीवनशैली में काफी धन खर्च कर सकते हैं।
Tula (Libra)
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो आप चाह रहे थे, वह आपको प्राप्त हो सकता है। आपको मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा। शत्रुओं के कमजोर पड़ने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना पर काम करेंगे।
Vrishchika (Scorpio)
व्यवसाय में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। इसके कारण आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की भी अनदेखी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। सन्तान के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। पैरों में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है।
Dhanu (Sagittarius)
आज घर में तनाव का माहौल हो सकता है। आपकी तुलना गलत लोगों के साथ की जा सकती है, लेकिन इस पर आपको धैर्य रखना चाहिये। सम्पत्ति के मामलों में जोरदार विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। मन में ज्यादा विचार लाने से बचें।
Makara (Capricorn)
विवाह से जुड़े मामलों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग जॉब बदलने की तैयारी कर सकते हैं।
Kumbha (Aquarius)
आज आप धन को लेकर कुछ चिन्ता में हो सकते हैं। आपको लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं होगा। व्यवसाय में सहयोगियों के प्रति मन में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। अभद्र भाषा का प्रयोग आपकी प्रतिष्ठा के लिये खतरा हो सकता है। क्रोध के बजाय शान्त होकर काम करें।
Meena (Pisces)
आज आप नये उद्यम या कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यदि कहीं घूमने गये हैं तो वहाँ निवेश को लेकर प्रोत्साहित हो सकते हैं। बुद्धिमान मित्रों की संगत प्राप्त होगी। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को अचानक कोई बड़ा काम मिल सकता है। दूसरों की ज्यादा परवाह न करें। स्वयं में प्रसन्न रहने का प्रयास करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











