1 जुलाई 2024, सोमवार का राशिफल

July 1, 2024

Opt-In For Daily Forecast in your Email!

Loading

Mesha (Aries)
अचानक आये खर्चों में कमी आयेगी। आज आपकी धन सम्बन्धित समस्या सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नये साधनों में वृद्धि होगी। बड़े निर्णय लेने में हिचकिचाहट का अनुभव नहीं करेंगे।

Vrishabha (Taurus)
मानसिक रूप से अशान्त महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। अपनी कार्यशैली को लोगों से शेयर न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आज आपको आराम करने की आवश्यकता है।

Mithuna (Gemini)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे अच्छी सँभाल लेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

Karka (Cancer)
आज आप सभी कार्य सावधानी पूर्वक कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें।

Simha (Leo)
आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। बुद्धि व विवेक से काम करने से आपको लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर विभिन्न जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।

Kanya (Virgo)
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिये। सहयोगियों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

Tula (Libra)
नये व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन संबन्धित परेशानियाँ सुलझ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

Vrishchika (Scorpio)
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है।

Dhanu (Sagittarius)
प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। सन्तान को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा।

Makara (Capricorn)
अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।

Kumbha (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। तकनीकी सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। जीवनसाथी से आपको उपहार प्राप्त हो सकता है।

Meena (Pisces)
कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मन की चंचलता दूर होगी। आय में अचानक कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिये गये निर्णयों के कारण हानि हो सकती है।


Rashi | Moonsign

In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).

Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.

In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.

Don’t know your Moonsign / Rashi?

×

Error: Contact form not found.