Trusted Vedic Astrology Solutions | Since 1998
CZone India
Astrology Knowledge

09 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल

April 9, 2024

Mesha (Aries)
नौकरी बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरु तुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Vrishabha (Taurus)
आज किसी को धन उधार न दें। उधार दिया हुआ धन फँसने की सम्भावना है। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें।

Mithuna (Gemini)
आपके मन में नये व्यवसाय को लेकर रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त रहेंगे।

Karka (Cancer)
परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं। विदेश से मित्रों के सन्देश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाँव पर न लगायें। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Simha (Leo)
आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। व्यापार में धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक सम्पदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

Kanya (Virgo)
सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में कई परेशानियाँ सामने आ सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

Tula (Libra)
परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र से आपको उत्तम सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। कारोबार में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं।

Vrishchika (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।

Dhanu (Sagittarius)
आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छा शक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। जमीन से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा।

Makara (Capricorn)
परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। शरीर में गर्मी के कारण एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

Kumbha (Aquarius)
धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के माध्यम से शुभ सन्देश प्राप्त हो सकते हैं। गुरुतुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

Meena (Pisces)
आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आज किसी से धन उधार न लें। खानपान में शुद्धि का ध्यान रखें।

HomeForecast🛒CartSupport