08 मई 2025, गुरुवार का राशिफल
May 7, 2025

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आप अपनी आय को लेकर भी कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर आत्मविश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है। आपको किसी सदस्य से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप परिवार का सदस्यों को लेकर कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको कोई ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको यदि बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना हो, तो वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से आपके काफी काफी काम आसानी से पूरे होंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और व्यवसाय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको लोगों का पूरा सहयोग लेना होगा। आपको किसी संतान के कोर्स को लेकर उन्हें कहीं बाहर दाखिला दिलाना पड़ सकता है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आपको उनको लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। माताजी की सेहत में कोई गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना भी बना सकते हैं। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको प्रेम जीवन में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को यदि दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे, तो उन्हें पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी। रूपए पैसे को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कानूनी मामले में सावधान रहकर चलना होगा।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ पुराने झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कोई प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से राय लेने की आवश्यकता है। बिजनेस में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उनके पुराने शहरों से कोई नुकसान हो सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपनी आय और व्यय में एक बजट बनाकर चलें। आप अपने घर के लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और आप मौज-मस्ती करके पूरा आनंद लेंगे। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कोई बदलाव करने की सोचेंगे, जो अपने सीनियर की मदद के बिना ना करें।
Rashi | Moonsign
In the realm of constellations or Taramandal, the ecliptic, a great circle, is divided into twelve sectors known as Rashi or Zodiac. Each Rashi is linked to a specific sign, including Mesha (Aries), Vrishabha (Taurus), Mithuna (Gemini), Karka (Cancer), Simha (Leo), Kanya (Virgo), Tula (Libra), Vrishchika (Scorpio), Dhanu (Sagittarius), Makara (Capricorn), Kumbha (Aquarius), and Meena (Pisces).
Simply put, Rashi indicates the constellation or Nakshatra in which a planet is situated. For instance, if the Moon (Chandrama) is in Kumbha, then the corresponding Chandra Rashi is Kumbha; similarly, if the Sun (Surya) is in Makara, then the Surya Rashi is Makara.
In broader terms, Rashi typically refers to the Chandra Rashi or Moon sign. The Rashi or sign associated with the moon’s position at the time of birth is termed Rashi, Janma Rashi, or Chandra Rashi. Vedic astrology places greater significance on Rashi or Moon sign compared to the Sun sign or any other single point in the Kundali.
Don’t know your Moonsign / Rashi?











